Ara News: सहार : बीडीसी की बैठक में किसानों की समस्याएं छायी रहीं
आरा, अगस्त 8 -- Ara News: बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय विभिन्न विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित मिट्टी जांच केन्द्र पर शनिवार को बीडीसी की बैठक बुलाई गई। बैठक में किसानों की समस्याएं छायी रहीं। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मदन सिंह ने की और संचालन बीडीओ जनार्दन तिवारी ने किया।
किसानों की समस्याएं बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में उर्वरकों की निर्धारित दर से अधिक वसूली और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने की समस्या पर चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों के लिए दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर खाद की कमी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
अन्य मुद्दे बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.