आरा, अगस्त 18 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड के अगिआंव बाजार और अकरूआं में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सहयोग शिविर में प्राप्त 5416 में 5192 आवेदनों का निष्पादनसहयोग शिविर के प्राथमिक विवरण अकरूआं पंचायत के हसवाडीह में एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, एसडीपीओ कन्हैया कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी शंभू भारद्वाज और बीडीओ अशोक कुमार ने आये लोगों को लेबर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड दिया। अगिआंव बाजार में डीसीएलआर वरूणंजय कुमार और पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने राशन कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र लाभुकों को उपलब्ध कराया।लाभुकों के अनुभव हसवाडीह के शिविर में पहुंची राजापुर की बुधनी देवी ने बताया कि तीन साल से लेबर कार्ड के लिये भटक रही थी, लेकिन शिविर में ही लेबर कार्ड मिल पाया। केशवां के स...