आरा, जुलाई 18 -- Ara News: तरारी, संवाद सूत्र। प्रखंड के पनवारी स्थित श्री त्रिदंडी स्वामी मानस महाविद्यालय के परिचारी की मौत सर्पदंश से हो जाने पर शोकसभा का आयोजन किया कया। मृतक पनवारी निवासी बद्रीनाथ सिंह के 52 वर्षीय पुत्र रामेश्वर बहादुर सिंह थे। डिग्री खंड के प्राचार्य डॉ दयानिधि सिंह ने बताया कि दिवंगत रामेश्वर बहादुर सिंह मृदुभाषी व काफी मिलनसार स्वभाव के थे। आत्मा की शांति के लिए कॉलेज परिसर में सभी कर्मियों और व्याख्याताओं ने दो मिनट का मौन रख शोक मनाया। शोकसभा में प्रिंसिपल के अलावा प्रो. अजय सिंह, आशा सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, राज रंजन सिंह, अजीत सिंह सहित अन्य ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...