Ara News: सरथुआ मुखिया ने 18 कट्ठा जमीन दान की घोषणा की
आरा, जुलाई 11 -- Ara News: -महादलित परिवारों को मिलेगा लाभ, नेक कार्य की चर्चा उदवंतनगर। भोजपुर की सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने सरथुआ गांव के गरीब महादलित परिवारों को अपनी 18 कट्ठा निजी जमीन दान करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के पांचवें जन्मदिन के अवसर पर की। मुखिया राकेश सिंह ने राजस्व विभाग के नियमानुसार सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर जमीन का पर्चा वितरित करने की बात कही। मुखिया ने स्पष्ट किया कि पर्चा वितरण के बाद उनके परिवार का कोई सदस्य या अन्य कोई व्यक्ति इस जमीन पर दोबारा दावा नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य महादलित परिवारों को स्थायी रूप से लाभ पहुंचाना है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मुखिया राकेश सिंह के इस कार्य की खूब चर्चा हो रही है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुखिया रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.