आरा, जुलाई 18 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर डीएम के निर्देश पर शनिवार को पीरो प्रखंड की बचरी पंचायत के सरकारी भवन को एक ग्रामीण के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 119 की चाभी सेविका को सौंप दी गयी। सीओ रविश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन निर्माण के बाद से ही बाल विकास परियोजना को नहीं सौंपा गया था और एक ग्रामीण भवन में अपना समान रखे हुए था। आंगनबाड़ी केन्द्र नजदीक के सरकारी विद्यालय में चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर भोजपुर डीएम ने मामले की जांच एसडीओ से करायी और अविलंब आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 119 को स्कूल से हटाकर सरकारी भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। बदली परिस्थितियों में आंगनबाड़ी केन्द्र अपने खुद के भवन में चल पायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...