Ara News: सम्मान समारोह में स्थानांतरित पदाधिकारियों को विदाई
आरा, जुलाई 4 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मौलाबाग स्थित डीईओ कार्यालय परिसर में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की सफलता टीम भावना, पारदर्शिता और समर्पित कार्यशैली पर निर्भर करती है। उन्होंने विदा हो रहे अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही नवपदस्थापित अधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह के दौरान डीपीओ चंदन प्रभाकर व रमेश कुमार पाल को बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीपीओ व बीईओ को भावभीनी विदाई, बेहतर कार्यकाल के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.