आरा, अक्टूबर 22 -- आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच में मिली अनियमितताएं Ara News: कागजों पर 35 बच्चे, निरीक्षण में मिले 10 से 13, योजनाओं की रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी जगदीशपुर, निज संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताओं और सरकारी योजनाओं की रिपोर्ट नहीं मिलने पर एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में सीडीपीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। उन्होंने केंद्रों के नियमित संचालन और योजनाओं का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक से पहले किए गए औचक निरीक्षण में अभिलेखों पर 35 बच्चों की उपस्थिति के मुकाबले मौके पर महज 10 से 13 बच्चे मिले। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी भी पाई गई। समीक्षा के दौरान फटे पैकेट का दूध देने, गंदगी के बीच भोजन बनाने और निर्धारित मेनू के बजाय केवल तहड़ी या ख...