Ara News: समाजसेवी साधुशरण सिंह के निधन पर शोक
आरा, अगस्त 25 -- Ara News: आरा। जिले के पवार गांव निवासी समाजसेवी सह संवेदक साधुशरण सिंह का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके चाहने वालों ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मर्माहत करने वाला है। वे लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे और दिल्ली में इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, तीन पुत्रवधू, चार पौत्र-पौत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन से पवार गांव और समाज में शोक की लहर है। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सुलझे हुए संवेदक और समाजसेवी रूप में थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.