Ara News: सदर एसडीओ ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया
आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: आरा। सदर एसडीओ अंशु कुमारी की ओर से गुरुवार को टाउन थाना, गोपाली चौक, मां अरण्य देवी मंदिर, भलुहीपुर, रमगढ़िया, सपना सिनेमा सहित विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन, विद्युत तारों की सुरक्षित व्यवस्था, अग्निशमन हेतु आवश्यक व्यवस्था, वॉलंटियर की पर्याप्त संख्या, भीड़ प्रबंधन तथा महिलाओं के लिए अलग कतार एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पंडाल संयोजकों को सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन के लिए समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.