आरा, जुलाई 4 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से जिला सत्संग भवन (महाराजा हाता, गली नंबर-2) में शनिवार को सत्संग का आयोजन किया गया। संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया। सत्संग की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई। प्रियंका गुप्ता ने प्रभु जी सुनिय विनय हमार, विषय वासना प्रबल धावे... भजन प्रस्तुत किया। रजनी सिंह और कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से वेला अमृत गया, आलसी हो रहा... भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

सद्गुरु के विचार इस अवसर पर राजवंश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा की अनंत शक्तियां हैं और मनुष्य के भीतर अज्ञान एवं अंधकार व्याप्त है। इसे दूर करने के लिए सद्गुरु की आवश्यकता होती है। बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने श्रद्धालुओं को संबोध...