आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: आरा। बिहिया और उदवंतनगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन दोस्त समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बिहिया थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया गांव के समीप सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी सुरेश प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार, उसी गांव के वीरेंद्र ततवा के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार और दिल्ली निवासी श्याम सिंह के 20 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों सोमवार की देर शाम चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालाजी मंदिर में पूजा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया गांव के समीप फो...