Ara News: सड़क हादसे में जख्मी यूपी निवासी अधेड़ की पांच दिन बाद मौत
आरा, अगस्त 9 -- Ara News: आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई में सड़क हादसे में जख्मी यूपी निवासी अधेड़ की मौत हो गयी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के निवासी स्व. धनराज सिंह के 55 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह थे। वर्तमान में वह करीब 16 वर्ष से अपनी पत्नी के साथ उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित किराए के मकान में रहते थे। पड़ोसी राम अवधेश ठाकुर ने बताया कि मुन्ना सिंह जीरो माइल स्थित किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे और मजदूरी का काम करते थे। तीन अगस्त को वह थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में काम करने गए थे। इसी बीच सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उदवंतनगर पुलिस की ओर से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.