आरा, सितम्बर 11 -- Ara News: -सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा मोड़ के समीप 21 अगस्त को हुआ था हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा मोड़ के पास सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी डिप्टी राय का 35 वर्षीय पुत्र रिंकू कुमार उर्फ मंटू यादव था। भाई राम प्रसाद यादव ने बताया कि 23 अगस्त को वह सामान खरीदने पैदल ही सबलपुर बाजार जा रहा था। उस दौरान फरहदा मोड़ के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। तीन दिन पूर्व की ओर से उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां अस्पताल के दौरान सर्जिकल वार्ड में गुरुवा...