आरा, अगस्त 16 -- Ara News: -बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में बुधवार की रात हुआ था हादसा आरा, हि.सं.। जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में बीते बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक बहोरनपुर गांव निवासी सुबास चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र अजय चौधरी था।

हादसे का कारण उसके चाचा शिव कुमार चौधरी ने बताया कि अजय बुधवार की रात खाना खाने के बाद बाइक से घूमने निकला था। उसी दौरान बहोरनपुर गांव के समीप अचानक एक नीलगाय उसकी बाइक पर कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया था। रास्ते से गुजर राहगीरों की सूचना उसके परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इल...