Ara News: सड़क से ऑटो हटाने के विवाद में चालकों ने होमगार्ड जवान को पीटा
आरा, जुलाई 6 -- Ara News: -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड गेट पर सुबह हुई घटना -मारपीट के दौरान होमगार्ड की वर्दी पर लगा बॉडी कैमरा भी छीन ले गये आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के गेट के पास सोमवार की सुबह सड़क से ऑटो हटाने के विवाद में चालकों की ओर से ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी गयी। इसमें जवान का सर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना का वर्णनमारपीट के दौरान चालकों की ओर से जवान का बॉडी कैमरा भी छीन लिया गया। जख्मी होमगार्ड नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी राजनंद प्रसाद सिन्हा का 30 वर्षीय पुत्र रूपेश रंजन है। वह आरा के यातायात थाने में कार्यरत हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाहीहोमगार्ड रुपेश रंजन ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.