आरा, अगस्त 29 -- Ara News: जलजमाव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने सड़क को ही बना दिया धान का खेत जगदीशपुर, निज संवाददाता।

ग्रामीणों की समस्या जलजमाव और कीचड़ से बदहाल दावा गांव के वार्ड नंबर छह में मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपनी कर विरोध जताया। राजद नेता संतोष मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर धान के पौधे लगाए और सरकार व प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकृष्ट कराया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर लंबे समय से जलजमाव के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को कीचड़ व पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान रोपकर प्रशासन के प्रति विरोध दर्ज कराया।

प्रशासन की अनदेखी करीब एक सप्ताह पहले भी सड़क की बदहाली का वीडियो वायरल हुआ थ...