आरा, अगस्त 4 -- Ara News: -बिहिया प्रखंड की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना का है मामला -विरोध-प्रदर्शन के बाद रानीसागर-साहोडीह-सिकरिया हॉल्ट मार्ग की जांच की मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहिया प्रखंड के शिवपुर पंचायत के साहोडीह गांव के समीप मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत बन रही रानीसागर-साहोडीह-सिकरिया हॉल्ट सड़क को ले मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आरोप है कि सड़क निर्माण पूरा हुए बिना ही सूचना बोर्ड पर कार्य समाप्ति की तिथि दर्ज कर दी गई। इसे देख बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और विभाग व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने अधूरे कार्य को कागजों में पूर्ण दिखाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का अधिका...