आरा, सितम्बर 7 -- Ara News: मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक का थानाध्यक्षों को निर्देश गंभीर कांडों के साथ लंबित वारंट और कुर्की के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर पुलिस-पब्लिक संबंध की मजबूती के लिए सभी थानों को कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने का टास्क आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत बनाने का टास्क दिया गया है।

अपराध नियंत्रण के तरीके जिले में अपनी पहली मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक की ओर से थानाध्यक्षों को अपराध की रोकथाम के साथ इमानदारी, कर्तृत्वनिष्ठा और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। अपराध नियंत्रण को संवेदनशील जगहों पर गश्ती एवं वाहन जांच को प्रभावी बनाने, और पेशेवर एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियो...