आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: न्यायालय के आदेश पर सहार थाने की पुलिस ने बुधवार की कार्रवाई सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में मई‌ 2020 को हुई थी वारदात भतीजे की हत्या के बाद आरोपित ने भाई को भी मारी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

पुलिस की कार्रवाई भोजपुर के सहार थाने की पुलिस ने भतीजे की हत्या में करीब छह साल से फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की। कुर्की की कार्रवाई थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी अवधेश यादव के घर की गयी। न्यायालय के आदेश पर सहार थाने की पुलिस बुधवार को एकवारी गांव निवासी अभियुक्त अवधेश यादव के घर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्की की विधिवत कार्रवाई शुरू की गयी। उस दौरान पुलिस की ओर से उसके घर से पलंग, सोफा और कुर्सी सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस उसके घर की खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ...