Ara News: संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
आरा, सितम्बर 14 -- Ara News: गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां-धमनियां राजवाहा किनारे से सोमवार की सुबह मिला शव मेडिकल बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम, जांच के लिए लिया गया स्वाब आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां-धमनियां रोड पर जैतपुर राजवाहा के किनारे सोमवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। उसकी बायीं आंख के भौं के ऊपर हल्का कटा जख्म और खून लगा मिला है। हालांकि 45 वर्षीया महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस की कार्रवाई इधर, महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारणों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम किया गया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.