आरा, जुलाई 7 -- Ara News: तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला गांव में रात की घटना जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन कर जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला गांव में संदिग्ध स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवा किसान की मौत हो गई। उनका शव सोमवार की शाम उनके घर से बरामद किया गया। किसान के पेट पर हल्के लाल रंग का निशान और मुंह से झाग निकला हुआ पाया गया है। ऐसे में परिजनों की ओर से जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

किसान की पहचानपुलिस की शुरुआती जांच में भी जहर खाने से मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि जहर खाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मृत किसान उड़ियान टोला गांव निवासी स्व. रामजी महतो के 42 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार थे। बताया जा रहा है कि किसान वीरेंद्र कु...