Ara News: संदिग्ध स्थिति में आग से झुलस अधेड़ महिला की मौत
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: -गीधा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना -घर में अंदर से लगा था ताला, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में आग से झुलस एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला शिवनगर गांव निवासी स्व. सुरेश सिंह की 50 वर्षीया पत्नी यशोदा कुंअर थीं। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। इधर, हादसे को लेकर गांव में अफरातफरी मची रही।
महिला की स्थिति महिला के भतीजे भोला सिंह ने बताया कि घर में कोई नहीं था। चाची अकेली थी और घर में अंदर से ताला भी लगा था। इस बीच सुबह उनके घर से धुआं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.