आरा, जुलाई 5 -- Ara News: पेरहाप में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ महायज्ञ का समापन सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के पेरहाप गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को विराट संत सम्मेलन, यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती, विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ हो गया।

संत सम्मेलन के आयोजन संत सम्मेलन में अयोध्या, प्रयागराज, पटना, गया, सासाराम सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वैष्णव परंपरा के संत-महात्माओं और विद्वानों ने भाग लिया। संतों ने अपने प्रवचनों में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मानव सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

यज्ञ की पूर्णाहुति समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच य...