आरा, अगस्त 29 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व खंड संचालक दूधनाथ पांडेय के श्राद्धकर्म पर शनिवार को बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह बखोरापुर पंचायत के सबलपुर गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे। विधायक ने दूधनाथ पांडेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय, संतोष सिंह 'संटु', जितेंद्र तिवारी, पप्पू सिंह, सिद्धु सिंह, चंद्रकांत सिंह, सत्यदेव सिंह, निशांत कुमार समेत भाजपा एवं संघ से जुड़े कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...