आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: जिला वन पदाधिकारी ने कहा : भोजपुर वन प्रमंडल विद्यार्थियों के सुझावों पर करेगा विचार आरा,निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग एवं महाराजा कॉलेज के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विनाश रहित विकास: वृक्ष संरक्षण के अभिनव मार्ग विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोजपुर के जिला वन पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने कहा कि संगोष्ठी में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सुझावों और मॉडलों पर भोजपुर वन प्रमंडल अवश्य विचार करेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रद्युम्न गौरव, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार, सामाजिक विज्ञान संकाय डीन प्रो. ललित सागर एवं प्रो. दीना नाथ पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के ...