आरा, नवम्बर 9 -- आरा में हनुमान जन्मोत्सव और दीपावली Ara News: आरा। परम् पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज (जीयर स्वामी जी) के शिष्य एवं श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया आरा के महंत पूज्य अयोध्यानाथ स्वामी और रामकिंकर दास जी महाराज के सानिध्य में दीपावली की सुबह हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस वर्ष दीपावली का पर्व भी अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। धनतेरस के पावन अवसर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो दीपावली की रात तक अनवरत जारी रहा। भव्य सजावट और उमड़ी भक्तों की भीड़ श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया को विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक विद्युत रोशनी और फूलों से सजा मंदिर प्रांगण देखते ही बन रहा था। दीपावली की शाम मंदिर में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया...