आरा, नवम्बर 3 -- करंट लगने से युवक की मौत Ara News: तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में मंगलवार की सुबह हादसा रास्ते में करंट प्रवाहित तार टूट कर गिरने से हुआ हादसा इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में मंगलवार की सुबह करंट लगने से शौच करने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत युवक मनियारा गांव निवासी स्व. जितेंद्र महतो का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार था। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके बड़े पापा विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे विकास कुमार शौच करने बधार की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा था। वह उसी तार से सट गया, जिससे करंट ...