आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सहार थाना क्षेत्र के बड़की करवासीन गांव स्थित नहर में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। शुक्रवार को डूबी महिला का शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया। मृत महिला करवासीन गांव निवासी स्व. फेकन राय की 86 वर्षीया पत्नी मुन्ना देवी थीं। उनके पोते विक्की कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे शौच करने नहर किनारे गयी थी। इसी बीच वह नहर में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की ओर से उनकी काफी खोजबीन की गयी। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार की सुबह परिजन उन्हें खोजने निकले, तो उनका शव गांव में स्थित नहर में पड़ा दिखा। उसके बाद ग्रामीण के सहयोग उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा...