आरा, अगस्त 16 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र पीरो स्थित में छात्र-छात्राओं ने पीरो की मुख्य सड़कों पर भव्य प्रभातफेरी निकालकर नगरवासियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। आरकेड इंटरनेशनल स्कूल में प्रभातफेरी के समापन के उपरांत निदेशक अफजल इमाम एवं प्राचार्या पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल में निदेशक मंतोष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आइडियल सेंट्रल स्कूल में निदेशक मो. रबनवाज जकी, सीबीएससी सेंट्रल स्कूल में निदेशक संतोष कुमार सिंह, डीएवी प्राइमरी स्कूल में निदेशक राजेश कुमार, जेएम इंटरनेशनल स्कूल कचनथ में निदेशक चंदन कुमार पहचान, जेएनएस स्कूल में निदेशक रवि रौशन और आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन में निदेश...