आरा, अगस्त 9 -- Ara News: शाहपुर। भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और विद्यालय की रजिस्टर फाड़ देने का मामला सामने आया है। मामला इंदिरा प्राथमिक विद्यालय, दामोदरपुर का है। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि 15 अगस्त को देखते हुए सभी छात्र स्कूल ड्रेस मे आयेंगे। इस बात पर चार लोगों ने विद्यालय के शिक्षक के साथ धक्का मुक्की एवं गाली-गलौज की, शर्ट का बटन तोड़ दिया और मौजूद रजिस्टर को फाड़ दिया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधान शिक्षक गोवर्धन सिंह की ओर से चार नामजद लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करने, रजिस्टर फाड़ देने और सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने के संबंध में कांड संख्या दर्ज की है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ चारों नामजद अभियुक्त ज्योतिष पा...