Ara News: शिक्षक रामनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय बरहबतरा में दिवंगत शिक्षक रामनाथ सिंह की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रामनाथ सिंह एक समर्पित शिक्षक के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने और समाज हित में कार्य करने को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके सरल स्वभाव, सेवा भाव और आदर्शों को सभी ने स्मरण किया। विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके बताए आदर्शों और सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.