आरा, अक्टूबर 9 -- राजकुमार सिंह को श्रद्धांजलि Ara News: केशोपुर घाट पर संघीय पदाधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि बड़हरा, संवाद सूत्र। समाज के लिए समर्पित शिक्षक नेता राजकुमार सिंह के असामयिक निधन से जिले के शिक्षकों में शोक है। असाध्य रोग से पीड़ित राजकुमार सिंह ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वह भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के मध्य विद्यालय वीरपुर में पदस्थापित थे और वीरमपुर गांव के मूल निवासी थे। शुक्रवार को बड़हरा प्रखंड के केशोपुर घाट पर उनके अंतिम दर्शन के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारी पहुंचे। यहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संघीय पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार स...