आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शंभू सिंह और एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र कुमार को मिला सम्मान आरा, निज प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 लायंस क्लब ऑफ आरा अपूर्व की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ. लतिका प्रकाश ने की। समारोह में शहर के दो प्रमुख शिक्षाविदों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आरा के क्षत्रिय स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शंभू सिंह और एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र कुमार को शॉल, मोमेंटो, बुके एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्लब के शिक्षक सदस्यों और अन्य क्लबों से आए शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाराहाट में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का ...