Ara News: शिक्षक दिवस : धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: आरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुल्हड़िया के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव सिद्धनाथ सिंह ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। वे विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को समाज और राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कॉलेज के प्रबंधक लाल बहादुर सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.