आरा, अगस्त 4 -- Ara News: आरा,हिप्र.। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की समस्याओं को ले डीईओ मानवेन्द्र राय और डीपीओ शारिक असरफ व नाजिश अली से मिलकर मांग पत्र सौंपा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रमोद राय, जिला सचिव संतोष सिंह और राज्य कार्यसमिति सदस्य आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में डीईओ ऑफिस पहुंचे शिष्टमंडल में शामिल शिक्षक नेताओं में आनंद सिंह, राकेश सिंह, राकेश लाल, प्रमोद राम, बाल गंगाधर तिलक, क्षितीश भूषण पाण्डेय, अभय सिंह और रितेश ओझा थे। डीईओ को सौंपे गये मांग पत्र में संघ को प्रधानाध्यापक बैठक की सूचना से अवगत कराना, ईपीएफ की बकाया राशि का अविलंब भुगतान कराना, डीईओ कार्यालय से आवेदन की प्राप्ति रसीद दिया जाना, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाना, शैक्षणिक परिभ्रमण की र...