Ara News: शाहपुर में डीएम ने लोगों से जानी समस्याएं, तुरंत समाधान का आदेश
आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: -सामुदायिक रसोई, मेडिकल कैंप और पशु चारा वितरण का किया निरीक्षण आरा, हमारे संवाददाता। जिले के बाढ़ प्रभावित शाहपुर अंचल में रविवार को मोटरबोट से कई गांवों और तटबंधों पर शरण लिए लोगों के बीच पहुंचकर डीएम मनेश कुमार मीणा ने लोगों से उनकी समस्याएं जानी। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई, मेडिकल कैंप एवं पशु चारा वितरण का निरीक्षण किया। क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम की ओर से एसडीआरएफ की नाव के माध्यम से शाहपुर प्रखंड के लच्छू टोला स्थित श्याम बाबा का डेरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- भोजपुर में बाढ़ से 23713 हेक्टेयर में डूबी फसल, पानी निकलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.