Ara News: शाहपुर नपं में सशक्त स्थायी समिति की बैठक
आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर के सभागार में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने की। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इसके बाद आगामी दशहरा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई, जलजमाव से निपटने, प्रकाश व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर गहन रूप से चर्चा की गई। बैठक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, पार्षद शाहिद अनवर उर्फ शहगीर, पार्षद मनोज पासवान, पार्षद हीरालाल पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.