आरा, सितम्बर 15 -- Ara News: शाहपुर। बाढ़ राहत सूची से वंचित लोगों और प्रतिनिधियों की भीड़ प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ राहत के लाभ मिलने की घोषणा के बाद से प्रतिदिन लगी रहती है। संबंधित पदाधिकारी व राजस्व कर्मी से इसकी जानकारी जानने को लेकर पूरे दिन भीड़ लगी रहती है। वास्तव में सही प्रभावित परिवार आज भी वंचित हैं। इनमें विधवा, दिव्यांग, असहाय, पीड़ित परिवार और किसान प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह हर साल होता है। फिर जाकर टांय टांय फिस्स हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...