आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र में गुरुवार को माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। संध्या समय आरती और दीप जलाने को लेकर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। शहर के माता आरण्य देवी मंदिर, बखोरापुर काली मंदिर, पीरो के पीटन देवी मंदिर और अन्य मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही। बता दें कि नवरात्र का पांचवां दिन, मां स्कंदमाता को समर्पित है, जो अपने बेटे कार्तिकेय के साथ कमल के आसन पर विराजमान हैं, हमें यह सिखाती हैं कि सच्ची शक्ति प्रेम और ममता में होती है। वहीं नव दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पंचमी को मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता को भव्य आरती की गई। नवदुर्गा मंदिर के पुजारी सुमन बाबा ...