आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: शाहपुर। थाना परिसर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाने को लेकर शांति समिति की बैठक जगदीशपुर एसडीएम ओमप्रकाश लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम ने बिजली इंजीनियर से लाइट व जर्जर तार पर चर्चा की। डीजे आदि पर प्रतिबंध रहेगा। सभी प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से पर्व पर आपसी सामंजस्य बनाये रखने की अपील की है। इस अवसर पर एसडीएम जगदीशपुर ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, बंटी पांडेय, प्रखंड प्रम...