आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: -कवि कैलाश की शहादत राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित करती रहेगी : डीएम समाहरणालय सभागार में अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान की ओर से श्रद्धांजलि सभा आरा, हमारे संवाददाता। शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर आरा समाहरणालय सभागार में सोमवार को अमर शहीद कवि कैलाश स्मृति संस्थान की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अध्यक्षता भाई बरमेश्वर ने की। इस अवसर पर शाहाबाद के डीआईजी सत्य प्रकाश, डीएम मनेश कुमार मीणा, एसपी अवधेश दीक्षित और एसडीओ अंशु कुमारी की विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद कवि कैलाश के स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के संरक्षक बीडी सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और अंग वस...