आरा, जुलाई 2 -- Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। भाकपा माले की ओर से 18 जुलाई तक शहरी गरीब मोर्चा का सदस्यता अभियान शहर के विभिन्न वार्डों में चलेगा। इस क्रम में गुरुवार को आरा के नवादा वार्ड नंबर (41 )में शहरी गरीब मोर्चा के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व पार्टी के नवादा ब्रांच सचिव अनिल वर्मा और ऐपवा नगर सचिव संगिता सिंह ने किया। जोनल सचिव रणधीर राणा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों और शहरी गरीब बस्तियों में रहने वाले दलितों और मजदूरों को पार्टी से जोड़ना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना और उन्हें संगठित करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले के सभी नगर निकायों के चिन्हित वार्डो में 07 जुलाई को सहयोग शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...