आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: -दिल्ली में हादसे का शिकार हुए मजदूर के परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़ पीरो, संवाद सूत्र दिल्ली में रोजी-रोटी कमाने गये एक गरीब मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद जब उसका शव पैतृक गांव पहुंचा, तो हर आंख नम हो गई। दिल्ली में सेंटरिंग का काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी स्व रामजी पंडित के 29 वर्षीय पुत्र सुरेश पंडित की असामयिक मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही मृतक का शव गांव लाया गया, पूरे नारायणपुर में मातम पसर गया। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। सुरेश पंडित अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। रोज की तरह वे इमारत में सेंटरिंग का कार्य कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण भारी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में गंभीर च...