आरा, जुलाई 29 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार के चौरी थाना क्षेत्र स्थित महावीरगंज बागीचे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राम अपनी ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में मृतक के सहोदर भाई संजय राम ने चौरी थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Ara News: ससुराल से लौट रहे युवक का रास्ते में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्...