Ara News: शराब मामलों में चार समेत आठ को पकड़ा
आरा, नवम्बर 29 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र पीरो और सिकरहटा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पीरो थाना पुलिस ने वारंट के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को पकड़ा है। इनमें इटिम्हा गणेश निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपक पासवान और धर्मेन्द्र राम उर्फ धर्मेन्द्र पासवान शामिल हैं। इसके अलावा चतुर्भुजी बरॉव निवासी संतोष महतो और पुलिस महतो को भी वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया। वहीं सिकरहटा थाना पुलिस ने बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम (2022) की धारा-37 के तहत दर्ज मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें देव निवासी सिकन्दर सिंह और विन्दा सिंह को पकड़ा गया। इनके अलावा इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी गोलू कुमार मिश्रा और गोलू कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.