Ara News: शराब के साथ धंधेबाज सहित दो गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरूही से शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सियाराम चौधरी के पुत्र जयराम चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 16 लीटर महुआ शराब बरामद की है। वहीं पूर्व के शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित बैदराबाद गांव निवासी देवशरण चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार है। जानकारी के अनुसार सहार सोन नदी चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान एक कार में रखी करीब 70 लीटर महुआ शराब बरामद की थी। हालांकि इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.