Ara News: शराब के साथ दो सहित पांच गिरफ्तार,जेल
आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने बहुआरा लख के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके पास से शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बहुआरा निवासी हृदया सिंह के पुत्र मोहित कुमार और पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला निवासी वीरेंद्र कुमार के पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पूर्व के एक मामले में अमरूहां निवासी गोरख राम के पुत्र संजय राम, लालमुनि राम के पुत्र सूरज राम और सूरज राम के पुत्र अक्षय लाल राम को गिरफ्तार किया। तीनों को जेल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.