आरा, जुलाई 10 -- Ara News: अगिआंव। नारायणपुर थाना पुलिस ने कुर्मिचक गांव के नजदीक बाइक पर लदी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । आरोपित गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव का रहने वाला धनेश सिंह है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा । पुलिस ने बताया बाइक और शराब जब्त कर फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...