Ara News: शराब के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
आरा, जुलाई 7 -- Ara News: शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग क्षेत्र से अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ शाहपुर-करनामेपुर सड़क पर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ॠतिक कुमार सिंह और सिधु कुमार को 750 एम एल के 23 पीस रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त शराब 17.250 लीटर और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। दूसरे मामले मे थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने रमदतही स्कूल के पास से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों नीतीश कुमार राय और संदीप कुमार चौधरी को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस ने कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने बिहिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.