आरा, अक्टूबर 9 -- हथियार बरामदगी और गिरफ्तारी Ara News: बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव के समीप गुरुवार की रात पकड़ा गया युवक युवक के मोबाइल में मिले के फोटो के आधार पर पुलिस ने एक घर से बरामद किया कट्टा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र में शराब की खरीद-बिक्री के संदेह में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर देसी तमंचा बरामद किया गया है। इसके बाद युवक को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के गोडिहां गांव निवासी संजय चौधरी का पुत्र रोहित कुमार है। कुछ समय से वह अपने ननिहाल मटुकपुर गांव में रहता था। उसे गुरुवार की रात मटुकपुर गांव के पास गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हथियार के साथ ही शराब के बारे में जानकारी लेने की कोशिश में जुटी है। ज...